मौसम की इन परिस्थितियों के कारण जहां एक ओर स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं घाटी घूमने आए पर्यटक सर्दी के बावजूद इस मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। डल झील के किनारे अपनी दुकान चला रहे हुसैन ने कहा कि कारोबार काफी प्रभावित हुआ है।
ठंड के कारण ग्राहक कम आते हैं। ठंड बहुत बढ़ गई है काम पर काफी असर पड़ा है।
वहीं कश्मीर आए पर्यटक यह तो मानते हैं कि ठंड काफी है मगर इस मौसम का मजा लेते भी दिख रहे हैं। गाजय़राबाद से आई पूजा ने कहा, घूमने का मजा आ रहा है। उड़ाने रद्द हो रही हैं मगर कश्मीर आने की चाह थी इसलिए गाड़ी से चले आए। ठंड देखने के लिए आना था।
जैसे सुना था वैसी ही जन्नत है कश्मीर, सब को आना चाहिए। इसे बीच दिल्ली से आए विकास ने कहा, गुलमर्ग, पहलगाम व सोनमर्ग जाना है। सुनने में आया है बर्फबारी होगी बहुत ख़ुशी है।