कश्मीर घाटी में जारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाली करीब 50 उड़ानें मंगलवार को रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन
एएआई के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम और लगातार हो रही बर्फबारी को देखते हुए एयरलाइंस ने आज के लिए अधिकांश उड़ानें रद्द कर दी हैं।
अधिकारी के अनुसार, अब तक 25 आगमन और 25 प्रस्थान समेत कुल 50 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। बर्फबारी जारी रहने के कारण चार और उड़ानों के भी परिचालन की संभावना नहीं है।
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपनी-अपनी एयरलाइंस के संपर्क में रहने और ताजा जानकारी व वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में जानकारी लेने की अपील की है। उड़ानों के रद्द होने से सैकड़ों पर्यटक श्रीनगर में फंस गए हैं।