बारामुला। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के प्रिंसिपल प्रो. डॉ. माजिद जहांगीर ने खराब मौसम की स्थिति में रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। मरीजों की देखभाल बिना किसी रुकावट के सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने एसोसिएटेड हॉस्पिटल का दौरा किया।
उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों, वार्डों और महत्वपूर्ण सेक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और उनके अटेंडेंट से सीधे बातचीत की। दी जा रही देखभाल की गुणवत्ता के बारे में पूछा और उनकी चिंताओं को सुना। स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति व उपलब्धता की समीक्षा पर विशेष जोर दिया गया। प्रिंसिपल ने कहा कि मरीजों की देखभाल में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। डॉक्टर, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की समर्पित टीम खराब मौसम के बावजूद लोगों की सेवा करने के लिए तैयार और प्रतिबद्ध है। संवाद