फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार पटाखों की दुकानें रामलीला मैदान में लगेंगी। साथ ही प्रत्येक आतिशबाजी लाइसेंसधारक को विस्फोटक अधिनियम की शर्तों का पूर्णत: पालन करने संबंधी शपथ पत्र भी कोतवाली में देना होगा।
विज्ञापन

पिछले साल तक दीपावली के दौरान शहर में पटाखों की दुकान जीआईएंडटीआई मैदान में लगा करती थीं। मैदान का ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के लिए अधिगृहण करने की वजह से इस बार यहां दुकानें नहीं लग सकती हैं। आतिशबाजी की दुकान हेतु स्थान चिह्नित करने के लिए शुक्रवार को कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी एसडी नौटियाल की अध्यक्षता में बैठक हुुई।
व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी और सभासद अनूप बहुगुणा ने पालिका से अनुरोध किया कि कोरोना की वजह से व्यापारी आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। इसलिए पालिका दुकान आवंटन की दर कम करें। पालिका के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डा. बीपी नैथानी ने अनुरोध किया कि दीपावली के दौरान बाजार को साफ रखें।
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार सुनील राज, कोतवाल मनोज रतूड़ी, नपा के ईओ राजेश नैथानी, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल, जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता एसएस जेठूड़ी, रामलीला समिति अध्यक्ष राजेंद्र कैंतुरा व सचिव मुकेश अग्रवाल और व्यापार सभा अध्यक्ष देवेंद्रमणि मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें