फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल डेरी फार्म स्थापना के लिए मिले पौने 36 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (आंचल डेयरी) में मॉडल डेरी फार्म की स्थापना के लिए 36 लाख 78 हजार अवमुक्त हो गए हैं। प्रथम चरण में प्लांट मशीनरी और निर्माण कार्य किए जाएंगे। जब सिविल कार्य हो जाएंगे, तो 50 क्रास ब्रीड गाय खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

आंचल डेयरी के प्रधान प्रबंधक चौधरी हरि सिंह ने बताया कि खाली पड़े स्थान में फार्म खुलेगा। यहां 50 क्रास ब्रीड गायों को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के मानकों के अनुसार फार्म की डिजायन तैयार की गई है। प्रथम चरण में प्लांट स्थापना और सिविल कार्य कराए जाएंगे।
फार्म के खुलने से यहां प्रतिदिन लगभग 350 लीटर दूध उत्पादन की उम्मीद है। मानकों के अनुसार किसी फार्म में 70 फीसदी गायों से दूध मिलता है। शेष 30 फीसदी गाय बिना दूध के रहती हैं। ऐसा क्रमानुसार चलता रहता है। इसीलिए 50 गायों के फार्म से प्रतिदिन साढ़े तीन सौ लीटर दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें