फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कश्मीर में 24 घंटों में नौ अलग अलग स्थानों पर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन टीमों ने सभी स्थानों पर समय रहते आग पर काबू पा लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 24 घंटों के दौरान कश्मीर संभाग के अलग-अलग जिलों में आग लगने की कम से कम नौ घटनाएं रिपोर्ट की गईं। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन टीमों ने उक्त सभी स्थानों पर समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे जानी नुकसान होने से बचा और संपत्ति को होने वाले नुकसान को सीमित किया गया।
जानकारी के अनुसार श्रीनगर के कैलाशपोरा में सुबह के समय आग लगने से एक मकान जल गया। आग लगने के बाद इलाके में भीड़ भाड़ के कारण अतिरिक्त सहायता के साथ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि तीन मंजिला रिहायशी-सह-कमर्शियल इमारत में आग लगी थी। त्वरित कदम उठाने से आग उसी इमारत तक सीमित रही। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सोपोर के फिरदौस कॉलोनी देलिना में आग लगने की घटना में एक दो मंजिला रिहायशी घर और उससे जुड़ी गोशाला को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में कुपवाड़ा जिले के मागम के पाजलपोरा इलाके में देवदार के पेड़ में आग लग गई। उसे भी समय से बुझा दिया गया। बांदीपोरा के शाह-ए-हमदान कॉलोनी हाजिन इलाके में भी एक रिहायशी घर आग से प्रभावित हुआ। पुलवामा जिले के गाटीपोरा, केलर से जंगल में आग लगने की सूचना मिली जबकि बडगाम के पठानपोरा, नसरुल्ला पोरा में सूखी घास में आग लग गई। पुलवामा के पीरचू में आग लगने की एक और घटना में एक रिहायशी घर नुकसान पहुंचा। इसी जिले के डाचू, जैनपोरा में एक गोशाला में आग लग गई।
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जांगली में सेना की 28 लाइट इन्फेंट्री में पक्के ढांचे, जीसीआई शीट और लकड़ी से बनी तीन सेना की बैरक आग से प्रभावित हुईं। अधिकारी ने लोगों से सर्दियों के मौसम में सावधान रहने की अपील की है, खासकर रात में बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें