श्रीनगर। जिला स्तर कार्यान्वयन समिति की मिशन युवा संबंधी बैठक बुधवार को उपायुक्त बडगाम, डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट की अध्यक्षता में डीसी कार्यालय परिसर के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट्स (एसबीडीयू) द्वारा सत्यापित 475 मामलों को समिति के समक्ष विचार के लिए रखा गया। विस्तृत मूल्यांकन के बाद, सभी 475 मामलों को मिशन युवा के तहत वित्तीय सहायता, क्षमता निर्माण और हैंडहोल्डिंग सपोर्ट के लिए मंजूरी दे दी गई। आज की 475 मंजूरियों के साथ, बड़गाम में डीएलआईसी द्वारा कुल 2412 मामलों को मंजूरी मिल चुकी है, जो जिले के युवा सशक्तिकरण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। संवाद