फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter in Anantnag: अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्दों का सफाया, इंटरनेट ठप

Sat, 28 May 2022 07:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग

सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक उन्हें बिजबेहरा इलाके के शितिपोरा में कुछ दहशतगर्द के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में शनिवार शाम सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों से हथियार बरामद किए गए हैं। दोनों कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे। हिंसा की आशंका में बिजबिहाड़ा तथा आसपास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। घाटी में लगातार चौथे दिन मुठभेड़ हुई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बिजबिहाड़ा के शीतिपोरा में आतंकवादियों की मूवमेंट की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एक मकान में छुपे आतंकवादियों ने सर्च पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। 

आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों की शिनाख्त अनंतनाग के चकवांगुंड के इशफाक अहमद डार व अवंतिपोरा के डोगरीपोरा के यावर अयूब के रूप में हुई है। दोनों हिजबुल से जुड़े हुए थे। दोनों कई आतंकी घटनाओं में शामिल थे। 
विज्ञापन


चार दिन में 12 आतंकियों का सफाया
घाटी में शनिवार को लगातार चौथे दिन भी मुठभेड़ हुई। चार दिनों में सुरक्षा बलों ने 12 आतंकियों का काम तमाम कर दिया है। इसमें सात लश्कर-ए-ताइबा, तीन जैश-ए-मोहम्मद और दो हिजबुल मुजाहिदीन के थे। आईजी ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें