फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Encounter : पुलवामा में तीन और कुलगाम में एक आतंकी का सफाया, हथियार और गोला-बारूद के साथ मिलीं दो AK 47 रायफल

Sun, 12 Jun 2022 05:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

कुलगाम में शुक्रवार को रातभर चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी मारा गया जबकि पुलवामा में आज तड़के तक कुल तीन आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों से हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
भारतीय सेना(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को चार दहशतगर्दों को मार गिराने में सफलता मिली है। कुलगाम में शुक्रवार को रातभर चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी मारा गया जबकि पुलवामा में आज तड़के तक कुल तीन आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों से हथियार बरामद किए गए हैं। कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। 

विज्ञापन


पुलवामा मुठभेड़ को लेकर कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मारे गए तीनों आतंकवादी स्थानीय हैं, जो आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े हैं। उनमें से एक की पहचान जुनैद शीरगोजरी के रूप में हुई है, जो 13 मई को हमारे सहयोगी शहीद रियाज अहमद की हत्या में शामिल था। अन्य दो मारे गए आतंकवादियों की पहचान पुलवामा जिले के फाजिल नजीर भट और इरफान आह मलिक के रूप में हुई है। दो एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। 

कुलगाम के खांदीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार की रात तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। रातभर चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी रशिक अहमद गनेई निवासी कुलगाम को मार गिराने में सफलता मिली। उसके पास से थ्री नॉट थ्री राइफल, पिस्टल, हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि हिजबुल दहशतगर्द को मार गिराने के साथ कार्रवाई समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन


वहीं, पुलवामा जिले के द्रबगाम में शनिवार की शाम आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क जवानों ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें मारे गए आतंकी की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। ऑपरेशन जारी है।

पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार
अनंतनाग पुलिस ने डोरू में नाके पर चेकिंग के दौरान दो लोगों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान पकड़े गए लोगों की शिनाख्त महमूदाबाद निवासी राहिल अहमद मलिक व शब्बीर अहमद राथर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन तथा गोलियां बरामद की गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें