श्रीनगर। केपीडीसीएल के चीफ इंजीनियर के अनुसार 33 केवी पंपोर-लेथपोरा लाइन का शटडाउन किया जाएगा, जिसके कारण 13 और 16 दिसंबर को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक संवूरा, लेथपोरा, सीआरपीएफ लेथपोरा, लधू, कोनीबाल, एलआईएस और संलग्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी तरह 33 केवी कंगन-सर्फराव लाइन का शटडाउन किया जाएगा। जिसके कारण 14 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक सर्फराव, गुंड, गांदरबल, कुलान, गगनगीर, सोनामर्ग, फ्रॉ, गलवान क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं 33 केवी शरीफाबाद-वाडवन लाइन का शटडाउन किया जाएगा जिसके कारण शरीफाबाद, दुर्बाल, सोइबूघ, बोनपोरा, अस्थानपोरा, वाडवन, चेकी हाथरान, हंजिकपोरा में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।धारमूना, रूस्सू, गोठपोरा, पिमस और आसपास के क्षेत्र 15 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होंगी। वहीं 33 केवी शरीफाबाद-नारबल लाइन का शटडाउन किया जाएगा जिसके कारण नारबल, कावूसा, लवायपोरा, सोजेइथ, सानूर, मलपोरा, रेडबूघ, रेलवे स्टेशन मझामा और आसपास के क्षेत्रों में 15 दिसंबर को दोपहर 01:30 बजे से 03:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। संवाद