फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Election: विधानसभा चुनाव के लिए तैयार श्रीनगर, 7.74 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Fri, 30 Aug 2024 12:51 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्रीनगर जिले में 25 सितंबर को होने वाले चुनाव के दूसरे चरण के लिए 7.74 लाख मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव आयोग ने 932 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं।  जिनमें विशेष केंद्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आगामी चुनाव के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। और श्रीनगर जिला मतदान की तैयारी के अंतिम चरण में है। 25 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए श्रीनगर जिले में कुल 7,74,462 मतदाता अपनी भागीदारी दर्ज करेंगे। इनमें 3,86,654 पुरुष, 3,87,778 महिलाएं और 30 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 

विज्ञापन


श्रीनगर जिले में 8 विधानसभा क्षेत्र हैं:
19-हज़रतबल
20-खानयार
21-हब्बाकादल
22-लालचौक
23-चानापोरा
24-ज़दीबल
25-ईदगाह
26-सेंट्रल शाल्टेंग

मतदान प्रक्रिया को सुचारू और परेशानी-मुक्त बनाने के लिए चुनाव आयोग ने जिले में 932 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें 885 शहरी और 47 ग्रामीण मतदान केंद्र शामिल हैं। विशेष मतदान केंद्रों में 8 पिंक, 8 युवा, 8 पीडब्ल्यूडी, 5 यूनिक और 8 ग्रीन केंद्र शामिल हैं।

नामांकन की अंतिम तिथि 5 सितंबर, नामांकन की जांच की तिथि 6 सितंबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 सितंबर निर्धारित की गई है। मतदान 25 सितंबर को होगा और मतगणना 4 अक्टूबर को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें