फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में बारिश, मार्गन टाप और सोनमर्ग में बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मानसून के सक्रिय होने से वीरवार को कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई। कश्मीर के मार्गन टाप और सोनमर्ग के पर्वतीय क्षेत्र में सफेद चादर बिछी है। जम्मू से लेकर कश्मीर तक कई हिस्सों में आसमान से बरसे पानी से पारा गिरा है। कटड़ा में सुबह कुछ उड़ाने भरने के बाद धुंध और खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा बाधित रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में शुक्रवार दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। यहां मौसम के बदले मिजाज से अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 7 से 12 डिग्री तक गिर गया है। श्रीनगर में 11.1 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री गिरकर 21.5, पहलगाम में 14.4 मिलीमीटर बारिश के साथ 17.7 और गुलमर्ग में 50.0 मिलीमीटर बारिश के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में 29.8 मिलीमीटर बारिश हुई। कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 11.6 डिग्री गिरकर 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला कठुआ, उधमपुर, रियासी, राजोरी आदि जिलों में बारिश हुई है। जम्मू में दिनभर रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। यहां 18.8 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री गिरकर 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 23.8, बटोत में 23.6, कटड़ा में 14.6 मिमी. बारिश के साथ 25.5 और भद्रवाह में 23.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लेह में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें