फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: सीईआईआर पोर्टल पर शानदार प्रदर्शन, श्रीनगर पुलिस को मिला ‘बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट’ का सम्मान

Fri, 21 Nov 2025 11:21 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर पुलिस को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से चोरी और खोए हुए मोबाइल फोन की रिकवरी में नॉर्थ जोन का सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड मिला है। डीएसपी सैयद स्लीट शाह की टीम ने लगभग 3.5 करोड़ रुपये के 900 मोबाइल फोन ट्रेस करके रिकवर किए।
विज्ञापन
श्रीनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर पुलिस को सीईआईआर पोर्टल के जरिए मोबाइल रिकवरी के लिए नॉर्थ जोन में सबसे अच्छा काम करने वाले जिले का अवॉर्ड मिला है। इस जिले ने लगभग 900 चोरी या खोए हुए फोन ट्रेस करके रिकवर किए हैं जिनकी कीमत 3.5 करोड़ रुपये है। बता दें कि इस टीम की अगुवाई डीएसपी हेडक्वार्टर स्लीट शाह कर रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के जरिए खोए और चोरी हुए मोबाइल डिवाइस की रिकवरी के लिए श्रीनगर पुलिस को नॉर्थ जोन में सबसे अच्छा काम करने वाले जिले के तौर पर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहचान हाल ही में हिमाचल प्रदेश में हुए नॉर्थ जोन लाइसेंस्ड सर्विस एरिया (एलएसए) और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी (एलईए) के लिए सालाना सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस ने दी।

विज्ञापन

श्रीनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने कहा कि यह सम्मान श्रीनगर पुलिस के शानदार काम को दिखाता है जिसने लगभग 900 चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन ट्रेस करके रिकवर किए जिनकी कुल कीमत लगभग 3.5 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि यह कामयाबी श्रीनगर पुलिस के प्रोफेशनलिज्म, टेक्नोलॉजिकल एक्सपर्टीज और सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कामयाबी के लिए एसएसपी श्रीनगर जीवी संदीप चक्रवर्ती ने टीम के सदस्यों को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि अधिकारी ने आगे कहा कि टीम ने डीएसपी हेडक्वार्टर सैयद स्लीत शाह की देखरेख में काम किया और इसमें डिस्ट्रिक्ट पुलिस श्रीनगर के इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम, इंस्पेक्टर मोहम्मद इकबाल और कांस्टेबल यावर मजीद शामिल थे। प्रमाण पत्र देते समय एसएसपी श्रीनगर ने अधिकारियों की उनके शानदार काम के लिए तारीफ की और उन्हें लगातार लगन और जनता के लिए काम करते हुए अपनी रफ्तार बनाए रखने के लिए हिम्मत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें