फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam: अमरनाथ यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, पहलगाम में स्वच्छता कार्यों का जायजा लेने पहुंचीं डीजी

Sun, 07 Jun 2026 11:58 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क पहलगाम

सार

अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों के तहत ग्रामीण स्वच्छता विभाग की डीजी अनु मल्होत्रा ने पहलगाम मार्ग पर स्वच्छता कार्यों और कचरा प्रबंधन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा-2026 को देखते हुए ग्रामीण स्वच्छता विभाग की महानिदेशक (डीजी) अनु मल्होत्रा ने पहलगाम मार्ग पर स्वच्छता तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले सभी स्वच्छता सुविधाएं समय पर पूरी करने और बेहतर कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक के बाद महानिदेशक ने नुनवन बेस कैंप से चंदनवाड़ी तक चल रहे स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शौचालयों और अन्य स्वच्छता ढांचे की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित एजेंसियों को तय समय सीमा के भीतर सभी काम पूरे करने को कहा। उन्होंने यात्रा मार्ग पर ठोस और तरल कचरा प्रबंधन, कचरा संग्रहण केंद्र, ड्रेनेज व्यवस्था और कचरे के वैज्ञानिक निपटान की तैयारियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त रखने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।

विज्ञापन


महानिदेशक ने सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई, पर्याप्त जलापूर्ति, स्नान स्थलों के रखरखाव और यात्रियों के लिए बेहतर स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही रणनीतिक स्थानों पर पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती और चौबीसों घंटे निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।उन्होंने यात्रा के दौरान निगरानी और जवाबदेही बढ़ाने के लिए क्यूआर कोड आधारित और अन्य तकनीक आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम अपनाने पर भी जोर दिया। इस दौरान संबंधित अधिकारी उनके समक्ष रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें