फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायग्नोस्टिक सेंटरों ने प्रशासन की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कश्मीर के प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटरों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने मंडलायुक्त को संबोधित एक पत्र में मदद की पेशकश की है। पत्र में लिखा है कि आज के दौर में जब सरकारी ढांचे पर एक दम से भार पड़ा है, ऐसे में वह संभव मदद करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष उमर इकबाल ने कहा कि यह एक मुसीबत की घड़ी है और हमारी ओर से बिना किसी पैसे के जो कोई भी मदद प्रशासन को चाहिए हम देने को तैयार हैं। चाहे वैक्सिनेशन ड्राइव हो, रैपिड टेस्ट, आरटीपीसीआर टेस्ट हो या फिर कोरोना के मरीजों के लिए ऑक्सीजन, बेड्स। हमारी ओर से हर एक कार्य में सहायता दी जाएगी। उमर ने बताया कि प्रशासन हमें चीजे मुहैया कराए, हमारी ओर से बाकी की मदद दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि हम श्रीनगर जिले में ही नहीं बल्कि घाटी के हर जिले में प्रशासन की मदद करना चाहते हैं। हमारी ओर से इन्हें हर जिले में 10 लैब्स में जगह मुहैया कराई जाएगी। बता दें कश्मीर में एसोसिएशन के साथ करीब 920 डायग्नोस्टिक लैब्स रजिस्टर्ड हैं। महामारी के समय में इन सबकी ओर से मुफ्त में सरकार को अपनी सेवाएं प्रदान करने का न्योता देना अपने आप में एक इंसानियत की सेवा करने की चाह रखने की मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें