जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात कुलगाम मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे, जहां चल रहे अभियान की उन्होंने समीक्षा की। उनके साथ कश्मीर के आईजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।