फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमन: शहीद विशाल के लिए पुष्पांजलि समारोह आयोजित, डीजीपी बोले- आतंकियों के पागलपन को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Tue, 05 Apr 2022 01:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकियों के पागलपन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवान को हम नमन करते हैं।
विज्ञापन
Wreath Laying Ceremongy Budgam - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर आतंकी हमले में शहीद हुए जवान विशाल कुमार के लिए मंगलवार को सीआरपीएफ ने बडगाम में पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया। इस दौरान शहीद को श्रद्धांजली देने पहुंचे डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवान को हम नमन करते हैं। प्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों के प्रयास जारी रहेंगे। आतंकियों के इस पागलपन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


सोमवार को श्रीनगर के श्रीनगर स्थित लाल चौक से सटे मायसूमा इलाके में दिनदहाड़े आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत श्री महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान सीआरपीएफ जवान विशाल ने दम तोड़ दिया। उसे एक गोली लगी थी। दूसरे जवान की हालत स्थिर है और उसे इलाज के लिए सेना के बादामी बाग स्थित 92 बेस अस्पताल शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें