फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026: श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार सुरक्षाबल, सीआरपीएफ ने संभाली हर मोर्चे की जिम्मेदारी

Wed, 01 Jul 2026 12:11 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, गांदरबल

सार

सीआरपीएफ ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं, जिसमें रोड ओपनिंग पार्टियों की तैनाती और काफिलों की सुरक्षा शामिल है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। यात्रा मार्ग से लेकर बेस कैंप और श्रद्धालुओं के ठहरने के स्थानों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरपीएफ के डीआईजी सुधीर कुमार ने बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न सेक्टरों में रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) की तैनाती की गई है। इसके अलावा जम्मू से आने वाले श्रद्धालुओं के काफिलों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है, ताकि वे सुरक्षित रूप से यात्रा पूरी कर सकें।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक तकनीकी निगरानी प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही सीआरपीएफ की माउंटेन रेस्क्यू टीम (एमआरटी) को भी और अधिक सक्षम बनाया गया है। इन टीमों को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के सहयोग से विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति या प्राकृतिक आपदा के दौरान तुरंत राहत और बचाव कार्य किया जा सके।

डीआईजी सुधीर कुमार ने कहा कि इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं में भी काफी सुधार किया गया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि अमरनाथ यात्रा 2026 पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सफल रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें