फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल मामले में SIT का गठन

Sun, 02 Oct 2022 12:05 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

डीएसपी मुख्यालय ओवैस वानी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया गया है जिसमें डीएसपी पीसी स्लीट शाह, एसएचओ महिला पीएस खालिदा परवीन और एएसआई मोहम्मद यूसुफ शाह शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेल मामले में एसआईटी गठित की गई है। इस संबंध में महिला थाना श्रीनगर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान नदीम अहमद गनी उर्फ नदीम नाडु निवासी अनंतनाग के रूप में हुई है।
विज्ञापन


डीएसपी मुख्यालय ओवैस वानी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया गया है जिसमें डीएसपी पीसी स्लीट शाह, एसएचओ महिला पीएस खालिदा परवीन और एएसआई मोहम्मद यूसुफ शाह शामिल हैं। श्रीनगर पुलिस ने जारी बयान में बताया कि पीड़िता ने इस संबंध में शिकायत थी, जिसमें बताया है कि आरोपी ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही आपत्तिजनक तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं होंगे। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें