कांग्रेस को चुकानी पड़ रही गठबंधन की कीमत
पार्टी ने लंबी चर्चा के बाद राज्यसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। प्रदेश में कांग्रेस-नेकां गठबंधन में हैं लेकिन इसकी कीमत बार-बार कांग्रेस को ही चुकानी पड़ रही है। भविष्य के बारे में फैसला पार्टी हाईकमान करेगी और जो भी फैसला होगा उस पर प्रदेश संगठन अमल करेगा। नगरोटा और बडगाम उपचुनाव पर भी जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी। -रविंदर शर्मा, मुख्य प्रवक्ता, कांग्रेस
कांग्रेस का इंतजार करने के बाद उतारा प्रत्याशी
नेकां ने राज्यसभा की चारों सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। आखिरी सीट के लिए कांग्रेस के फैसले का इंतजार किया गया पर कांग्रेस ने इन्कार किया तो नेकां को प्रत्याशी उतारने का फैसला करना पड़ा है। अब जल्द ही बडगाम और नगरोटा के उपचुनाव पर भी मंत्रणा होगी और उम्मीदवार तय कर दिए जाएंगे। नेकां पूरी शिद्दत के साथ चुनाव में हिस्सा लेने जा रही है। -बशीर शेख, महासचिव, नेकां