फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार और मुआवजे को ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 17 Mar 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
वादाखिलाफी पर ग्राम पंचायत स्वीत के ग्रामीणों ने अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि कंपनी ने ग्रामीणों की 22 सौ नाली भूमि का अधिग्रहण किया है, लेकिन किसी भी भूमिधर को न तो रोजगार और ना ही मुआवजा दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी (लि.) में रोजगार दिए जाने की मांग के लिए ग्राम पंचायत स्वीत के ग्रामीणों प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान स्वीत जितेंद्र रावत ने बताया कि परियोजना कंपनी ने ग्राम चोपड़ा लग्गा स्वीत के ग्रामीणों की भूमि का अधिग्रहण किया था। भूमि अधिग्रहण के दौरान ग्रामीणों को कंपनी में रोजगार व मुआवजा दिए जाने की बात कही गई थी, लेकिन कंपनी ने न तो मुआवजा दिया और ना ही रोजगार। बताया कि 19 मार्च 2016 को कंपनी ने ग्रामीणों को लिखित में आश्वासन दिया था कि 31 मार्च 2013 तक भूमिधर ग्रामीणों को रोजगार के संबंध में सूचित कर दिया जाएगा।

बाद में फिर कंपनी प्रशासन से 31 जनवरी 2017 को आश्वासन दिया कि 15 मार्च तक रोजगार प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।  ग्राम प्रधान जितेंद्र रावत ने कहा कि कंपनी ने एक बार फिर आश्वासन दिया है कि 30 मई तक सभी भूमिधरों को रोजगार दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में कंपनी प्रशासन ग्रामीणों से 24 मार्च को अनुबंध करेगी। कहा कि जब तक रोजगार नहीं दिया जाता धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में गंगा सिंह, धनपाल सिंह,  बीरेंद्र लाल, महेंद्र सिंह, शांति देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें