फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटके से शादी में मची अफरा तफरी

Tue, 07 Feb 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात 10.33 पर आए भूकंप से शादी में अफरा तफरी मच गई। लोग तेजी से भागकर टेंट से बाहर आ गए। झटके से लोग काफी देर तक सहमें रहे।
विज्ञापन


सोमवार को क्षेत्र में कई शादियां थी। घटना के वक्त जब भूकंप आया, तो अफरा-तफरी मच गई। वहीं घरों में सो रहे लोग भी तेजी से बाहर निकल गए। लोग डर से काफी देर तक घर के बाहर रहे। वहीं कुछ लोगों ने घर से बाहर ही रात बिताई। श्रीकोट निवासी देव सिंह नेगी ने बताया कि रात को पहले धीमी आवाज हुई।

फिर खिड़की-दरवाजे जोर-जोर से हिलने लगे। इसके बाद उन्हें समझ आया कि भूकंप का झटका है। तब वह बिस्तर छोड़कर बाहर आ गए। प्रीति और रीतिका ने बताया कि भूकंप के लगभग 1 घंटे बाद घर के अंदर गए।  देवप्रयाग क्षेत्र में भूकंप के झटकों से भूधंसाव की समस्या झेल रहे परिवारों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र के धर्मपुर बस्ती के 35 परिवार भूकंप के बाद से डरे हुए हैं। यहां पिछले कुछ वर्षों से भूधंसाव हो रहा है। स्थानीय निवासी छुन्नी देवी ने बताया कि उनके मकान में दरारें पड़ी हुई हैं। भूकंप आने के बाद उन्होंने पूरी रात घर के बाहर जागकर बिताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें