फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेथा में रोजगार के लिए आंदोलनरत 15 ग्रामीणों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग परियोजना में रोजगार और स्थानीय वाहनों को काम दिए जाने की मांग को लेकर मलेथा में आंदोलन करने वाले आंदोलनकारियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरवीएनएल (रेलवे विकास निगम लिमिटेड) के संयुक्त महाप्रबंधक की शिकायत पर तीन नामजद सहित 15 आंदोलनकारियों पर आईपीसी, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

20 अक्तूबर को मलेथा में रेल परियोजना स्थल जाने वाले मार्ग पर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया था। एसडीएम के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित हो गया था। वहीं, 28 अक्तूबर को आरवीएनएल के अधिकारी रणजीत कुमार ने कोतवाली कीर्तिनगर में आंदोलनकारियों के खिलाफ तहरीर दे दी। कोतवाल जवाहर लाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आंचल नेगी, राजेंद्र राणा व रविंद्र राणा सहित 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोरोना संक्रमण काल में सरकार के आदेशों का उल्लंघन कर रेल परियोजना स्थल में जाकर काम बंद कराने, कर्मचारियों के साथ गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा आरोपियों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं महामारी अधिनियम में भी मुकदमा हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण परियोजना स्थल के अंदर घुसे थे, जिससे काम प्रभावित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें