डॉ. उमर नबी की भाभी मुजम्मिला अख्तर
- फोटो : बसित जरगर
डॉ. उमर की भाभी मुजम्मिला अख्तर ने बताया कि वह बचपन से ही संकोची और पढ़ाई में ध्यान देने वाले व्यक्ति थे। उमर बहुत शांत स्वभाव के थे, ज्यादा दोस्त नहीं बनाते थे और हमेशा पढ़ाई व काम में व्यस्त रहते थे। वह फरीदाबाद के एक कॉलेज में फैकल्टी के तौर पर काम कर रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने फोन कर कहा था कि परीक्षा के कारण व्यस्त हैं और तीन दिन बाद घर लौटेंगे।
डॉ. उमर नबी की भाभी मुजम्मिला अख्तर
- फोटो : बसित जरगर
मुजम्मिला ने कहा, हमने बड़ी मुश्किलों से उन्हें पढ़ाया ताकि वह खुद का और परिवार का सहारा बन सकें। यह सुनकर विश्वास नहीं हो रहा कि वह ऐसे किसी काम में शामिल हो सकते हैं।
परिवार ने बताया कि उमर आखिरी बार दो महीने पहले कश्मीर आए थे।
डॉ. उमर नबी का पुलवामा में घर
- फोटो : बसित जरगर
इस बीच, दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाके में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और डिटोनेटर का इस्तेमाल किया गया। पुलिस को शक है कि यह मामला फरीदाबाद में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा हो सकता है, जहां से हाल ही में 2,900 किलो विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ बरामद किए गए थे।
डॉ. उमर नबी के परिवार वाले
- फोटो : बसित जरगर
पुलिस ने इस मामले में यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।अब इस जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई है।
संबंधित वीडियो