जम्मू : नार्को टेरर पर वार, 1.13 किलो ब्राउन शुगर सहित दो गिरफ्तार
नार्को टेरर सप्लाई चेन पर बड़ी चोट करते हुए पुलवामा पुलिस ने सोमवार को दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर किया। इनसे लगभग 1 किलो 130 ग्राम ब्राउन शुगर जैसे पदार्थ की भारी खेप बरामद की गई है। बरामद की गई इस खेप की अवैध बाजार में करोड़ों रुपये की कीमत बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस पोस्ट की टीम ने रहमू ब्रिज पर नाका लगाया था। यहां जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका। वाहन की गहन तलाशी के दौरान नाका टीम को 1 किलो 130 ग्राम ब्राउन शुगर जैसे पदार्थ की भारी मात्रा मिली। पुलिस ने तुरंत कार में सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान मुनीर अहमद शेख और तौफीक अहमद शेख दोनों निवासी हाजीत्रा करना के रूप में हुई है।