एयरपोर्ट से सीधे नितिन नवीन जम्मू के बाहरी क्षेत्र मिश्रीवाला पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद वह त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।
शाम को उनके प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर में दर्शन करने और भाजपा के संस्थापक नेताओं में से एक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी कार्यक्रम है।
दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को नितिन नवीन माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह डोगरा चौक में प्रेमनाथ डोगरा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही भाजपा सांसदों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे और जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।