फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: 'झारखंड में भाजपा का विज्ञापन अभियान घोर सांप्रदायिक', मुफ्ती बोलीं- धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने के खिलाफ

Tue, 19 Nov 2024 06:29 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

महबूबा ने कहा, झारखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा के विज्ञापन अभियान से कश्मीर के पूर्ववर्ती नेताओं की सोच को झटका लगा है जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुस्लिम बहुल राज्य होने के बावजूद एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक भारत में शामिल होने का विकल्प चुना।
विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने झारखंड में चुनाव से पहले जारी विज्ञापन के लिए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने विज्ञापन को सांप्रदायिक और राष्ट्र के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने के खिलाफ बताया। यह विज्ञापन भाजपा की झारखंड इकाई के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया गया था। हालांकि चुनाव आयोग के निर्देश के बाद इसे हटा दिया गया।

विज्ञापन


एक्स पर एक पोस्ट में महबूबा ने कहा, झारखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा के विज्ञापन अभियान से कश्मीर के पूर्ववर्ती नेताओं की सोच को झटका लगा है जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुस्लिम बहुल राज्य होने के बावजूद एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक भारत में शामिल होने का विकल्प चुना। यह विकल्प एक बहुलवादी राष्ट्र की दृष्टि से लिया गया था, जहां सभी धर्म शांतिपूर्वक और सम्मान पूर्वक सह-अस्तित्व में रह सकें। उन्होंने लिखा, यह विज्ञापन घोर सांप्रदायिक है, जो राष्ट्र के मूलभूत आदर्शों और धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने के विपरीत है, जिसका वह हिस्सा बनना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें