फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में बीफ फेस्ट के आयोजन से भड़का भाजयुमो

Mon, 29 May 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
केरल में बीफ फेस्ट के आयोजन पर कांग्रेस का पुतला फूंकते हुए भाजपाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केरल में यूथ कांग्रेस की ओर से कथित बीफ फेस्ट के आयोजन से गुस्साए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका। प्रदर्शन के पश्चात उन्होंने उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


सोमवार को भाजयुमो ने गोलापार्क में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने आक्रोश जताया कि हताशा में कांग्रेसी धर्म पर चोट कर रहे हैं। उनकी सही-गलत पहचाने की क्षमता खत्म हो गई है।  उन्होंने गो हत्यारों को फांसी पर लटकाने की मांग की। ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार का दुस्साहस न करे।

प्रदर्शन के पश्चात उन्होंने कांग्रेस का पुतला फूंका। प्रदर्शन में भाजुयमो प्रदेश महामंत्री सूरज घिल्डियाल, नगर मंडल अध्यक्ष जगदीप रावत, महामंत्री अतुल सती, भाजपा अनुसूचित मोर्चा गढ़वाल मंडल संयोजक कुशलनाथ, विजय रावत, अनुराग चमोली, शैलेंद्र रावत, नितिन घिल्डियाल, नवीन बलूनी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें