बारामुला। उपायुक्त मिंगा शेरपा ने वीरवार को जिले में भूमि रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन और माइनर इरिगेशन की प्रगति की समीक्षा के लिए राजस्व अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान, संबंधित अधिकारियों ने डीसी को डिजिटाइजेशन की मौजूदा स्थिति और माइनर इरिगेशन के तहत हासिल कवरेज के बारे में जानकारी दी। समय पर और सटीक डेटा की आवश्यकता पर जोर देते हुए, डीसी ने कहा कि डिजिटाइजेशन एक महत्वपूर्ण सुधार पहल है जिसका उद्देश्य पारदर्शिता, दक्षता और बेहतर सार्वजनिक सेवा वितरण को बढ़ाना है। संवाद