अनंतनाग। माइनस तापमान की परवाह किए बिना देशभक्ति के जोश से ओत-प्रोत पहलगाम में वीरवार को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने बाइक रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में शामिल युवाओं ने अपने हाथों में तिरंगा थामे हुए देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे पहलगाम क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। संवाद