फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जीएमसी बारामुला के कर्मचारियों ने की समय पर वेतन देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) बारामूला के कर्मचारियों ने उन्हें वेतन मिलने में हो रही देरी पर रोष जताया है। सोमवार को गजटेड और नॉन-गजटेड दोनों तरह के कर्मचारियों ने सरकार से समय पर वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि मरीजों की देखभाल के लिए बहुत मेहनत करने के बावजूद उनका वेतन हर महीने की 10 तारीख के आसपास आना है जिससे कई परिवारों पर पैसे का बहुत ज्यादा बोझ पड़ता है। एक कर्मचारी ने कहा, हम मरीजों की देखभाल के लिए पूरी तरह से लगे रहते हैं लेकिन हर महीने सैलरी में देरी होना गलत है। अगर हम ईमानदारी से काम करते हैं और फिर भी हमें समय पर पेमेंट नहीं मिलती है तो हमारे लिए घर का खर्च चलाना बहुत मुश्किल हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें