फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा: बारामुला में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर के पिता ने निकाली तिरंगा रैली, बच्चों और लोगों में दिखा उत्साह

Wed, 10 Aug 2022 06:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला

सार

बारामुला में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर के पिता अब्दुल हामिद शेख ने स्कूली बच्चों संग तिरंगा रैली में भाग लिया और लोगों को घर-घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Tiranga Rally in Baramulla - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के मौके पर मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव का व्यापक असर जम्मू समेत कश्मीर संभाग में देखने को मिल रहा है। इसके लिए जगह-जगह तिरंगा यात्राएं, रैलियां और सभाएं आयोजित की जा रही हैं, जिसमें आमजन भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को बारामुला में अलग नजारा देखने को मिला। यहां लश्कर-ए-तैयबा कमांडर के पिता अब्दुल हामिद शेख ने स्कूली बच्चों संग तिरंगा रैली में भाग लिया और लोगों को घर-घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


बारामुला के गांव शिरदकवार के स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों ने मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। इसका नेतृत्व अब्दुल हामिद शेख ने किया। वह जल शक्ति विभाग में कार्यरत हैं। उनका बेटा हिलाल अहमद शेख विद्यार्थी से आतंकी की राह पर बढ़ गया और लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर तक बन गया था। वह अप्रैल 2022 तक बारामुला में सक्रिय रहा, जो बाद में मारा गया।

रैली में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें शामिल बच्चों और स्थानीय लोगों ने देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए और लोगों को तिरंगा लगाने व आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें