फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Awantipora Encounter: आतंकी को मार गिराने में आर्म्ड इंटरवेंशन व्हीकल की रही अहम भूमिका, जानें खासियत

Wed, 01 Mar 2023 12:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

आर्म्ड इंटरवेंशन व्हीकल को क्रिटिकल सिचुएशन रिस्पांस व्हीकल (सीएसआरवी) भी कहते हैं और यह ऑल ट्रेन बुलेट प्रूफ है।
विज्ञापन
Armed intervention vehicle - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के आर्म्ड इंटरवेंशन व्हीकल ने मकान में छिपे एक आतंकी को मार गिराने में अहम भूमिका निभाई। सीआरपीएफ के महानिरीक्षक (ऑपरेशन) कश्मीर एमएस भाटिया ने बताया कि इस वाहन को क्रिटिकल सिचुएशन रिस्पांस व्हीकल (सीएसआरवी) भी कहते हैं और यह ऑल ट्रेन बुलेट प्रूफ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मंगलवार को मुठभेड़ में एक आतंकी मकान की ऊपरी मंजिल में छिपा था। उसके खात्मे के लिए सीएसआरवी और बुलेट प्रूफ जेसीबी मुठभेड़ स्थल पर मंगवाई गई। जिस जगह पर आतंकी छिपा था वहां आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे आतंकी अपना मनोबल खो बैठा और उक्त वाहन की मदद से उसे मार गिराया गया। आईजी ने कहा, आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में यह वाहन काफी कारगर साबित हो रहा है। इसे विशेष स्थिति में इस्तेमाल में लाया जाता है, खासकर जब कभी रूम इंटरवेंशन की जरूरत पड़ती है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वाहन में एक क्रेन जैसा सिस्टम है। इसमें एक बुलेट प्रूफ बंकर हवा में काफी ऊपर तक उठता है, जिससे किसी इमारत में छिपे आतंकी को निशाना बनाना आसान हो जाता है। साथ ही जवानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाती है। इस आर्म्ड इंटरवेंशन व्हीकल में तीन से चार जवान आसानी से ऑपरेशन स्थल तक पहुंच सकते हैं। इसमें टैंक की तरह बेल्ट हैं, जिसमें टायर पंक्चर का भी कोई चांस नहीं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कश्मीर में इस वाहन की टेस्टिंग के बाद 2018 में इसकी इंडक्शन जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ द्वारा की गई, ताकि इसकी मदद से किसी मकान या इमारत में छिपे आतंकियों को मार गिराया जा सके। यह मेक इन इंडिया है और इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। विदेशों में इस तरह की गाड़ियों की कीमत करीब छह करोड़ रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें