फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा पहुंची पिता की कब्र पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती वीरवार को बिजबिहाड़ा पहुंची और पिता की कब्र पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 5 अगस्त 2019 के बाद ये महबूबा का पहला दौरा था। रिहाई के पहले दिन उन्होंने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। दूसरे दिन बिजबिहाड़ा पहुंची। उनके साथ उनकी बेटी इल्तिजा भी थीं। दोनों कुछ समय वहां रहे। इसके बाद श्रीनगर लौट गए। मुफ्ती के स्वागत के लिए वहां पार्टी नेता पहले से मौजूद थे। महबूबा ने कहा, अभी कुछ नहीं कहूंगी, कल प्रेस कान्फ्रेंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें