मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने सैरगाहों को स्मार्ट पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। सबसे पहले उन्होंने पहलगाम और पत्नीटाप के लिए स्मार्ट टूरिस्ट गंतव्य स्थल बनाने का पर्यटन विभाग को निर्देश दिया।
विभिन्न कंपनियों के प्रमुखों के साथ बातचीत में कहा कि समय की मांग है कि हमारे पर्यटन स्थलों के लिए आधुनिक उपाय तलाशने चाहिए जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को परिवहन, आतिथ्य का बेहतर मौका मिले। उन्होंने जिन पर्यटन स्थलों पर अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं वहां का डाटा एकत्र कर उसका विश्लेषण करने को कहा।