फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर मेडिकल कालेज के निरीक्षण को पहुंची सेना की टीम

Sun, 14 May 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
जानकारी लेते मेजर जनरल भाकुनी।
विज्ञापन
राज्य सरकार श्रीनगर और अल्मोड़ा का प्रस्तावित मेडिकल कालेज सेना को सौंपना चाहती है। इसी क्रम में आर्मी मेडिकल कोर की चार सदस्यीय टीम लखनऊ से मेजर जनरल दर्शन सिंह भाकुनी के निर्देशन में रविवार को श्रीनगर मेडिकल कालेज निरीक्षण को पहुंची है। पहले दिन टीम ने अस्पताल के बारे में जानकारी जुटाई। सोमवार को टीम मेडिकल कालेज में फैकल्टी के साथ बैठक करेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार ने श्रीनगर मेडिकल कालेज और प्रस्तावित अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को सेना को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव दिया है ताकि आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कालेज बनने पर बजट की कोई कमी नहीं रहे।  रविवार  टीम ने कालेज के अधीन बेस अस्पताल की ओपीडी, मेडिकल रिकॉर्ड विभाग, स्त्री रोग वार्ड, एनआईसीयू, आईसीयू, एक्सरे, इमरजेंसी व ब्लड बैंक का निरीक्षण किया।

साथ ही अधिकारियों ने कालेज की फैकल्टी से फीडबैक लिया।  मेजर जनरल भाकुनी ने बताया कि वह सिर्फ यह देखने आए हैं कि अस्पताल व कालेज किस स्थिति में है। अस्पताल का ढांचा ठीक है, लेकिन यहां फैकल्टी व उपकरणों की कमी है।
विज्ञापन


इस वजह से बेड ऑक्यूपेंसी भी कम है। इसके अलावा सेना ने अल्मोड़ा में प्रस्तावित मेडिकल कालेज की स्थिति आदि के बारे में चिकित्सा शिक्षा से जुड़े अधिकारियों से जानकारी ली है।

वहीं चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रो. आशुतोष सयाना ने कहा कि सौंपे गए प्रस्ताव के आधार पर प्रारंभिक तौर पर निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कर्नल एएस मेनन, कर्नल ए हजारा, कर्नल पीयूष एंग्रीश, मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत, वित्त नियंत्रक विवेक स्वरूप और एमएस डा. सुरेश जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें