फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

Sat, 31 Oct 2015 01:17 AM IST
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना ने श्रीनगर के बादामी बाग में 15 कोर के मुख्यालय में शहीद सिपाही समोद कुमार को श्रद्धांजलि दी। समोद ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में 28 अक्टूबर को आतंकियों से लड़ते हुए शहादत दी थी।
विज्ञापन


शहीद जवान बांदीपोरा जिले के बुथू जंगल क्षेत्र में सेना की उस टीम का हिस्सा था, जो क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए थी। सेना के जवानों और अधिकारियों ने शहीद को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ भी उपस्थित थे। उन्होंने कोर के सभी रैंकों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर समोद कुमार की वीरता और बलिदान को सलाम किया। नार्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा की ओर से भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें