श्रीनगर। घाटी के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का एक और सुनहरा मौका है। बांदीपोरा में 17 मई से 28 मई तक सैन्य भर्ती रैली होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू होगी और एक मई तक जारी रहेगी।
सेना के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सोनावारी इलाके में स्थित हेलिपैड ग्राउंड में एक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली 17 से 28 मई तक जारी रहेगी। इस भर्ती में घाटी के बांदीपोरा, कुपवाड़ा, गांदरबल, बारामुला, श्रीनगर, बडगाम, पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग और कुलगाम जिलों के युवा भाग ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि इस रैली में सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर ट्रेड्समैन, सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल/इन्वेंटरी मैनेजमेंट, सोल्जर टेक्निकल और सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग असिस्टेंट वेटरनरी के लिए भर्ती की जाएगी। अधिकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर रजिस्टर और अप्लाई कर सकते हैं। और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 अप्रैल से 1 मई तक खुली रहेगी।