दौरे के दौरान सेना प्रमुख को नियंत्रण रेखा (एलओसी) और घाटी के अंदरूनी इलाकों में तैनाती, आतंकवाद विरोधी अभियानों, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय तथा जारी अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत जानकारी दी गई।
सेना ने बताया कि जनरल धीरज सेठ ने आधुनिक तकनीक के उपयोग, सैन्य क्षमताओं को मजबूत बनाने और सभी प्रकार के अभियानों के लिए संयुक्त युद्धक तैयारियों की भी समीक्षा की।
सेना प्रमुख ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ड्यूटी निभा रहे अधिकारियों और जवानों की सराहना करते हुए उनके पेशेवर रवैये, समर्पण और कश्मीर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।