श्रीनगर गोलापार्क में धरना प्रदर्शन करते अभाविप कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
अभाविप कार्यकर्ताओं ने गोला पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना की बर्बरता का जवाब दिए जाने के लिए भारतीय सेना को पूरी छूट दी जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप बांह व मुंह पर काली पट्टी बांधी थी।
बुधवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सैनिकों के सिर कलम करने के बाद की गई बर्बरता पर कड़ा आक्रोश जताया। पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष शैलेष मलासी, अर्जुन कृष्ण गैरोला व विनीत पोश्ती ने कहा कि केंद्र सरकार को इस घटना का जवाब देने के लिए भारतीय सेना को पूरी छूट देनी चाहिए।
ताकि सेना पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे सके। धरना प्रदर्शन करने वालों में मनीष डालिया ऋतांशु कंडारी, शुभम गोस्वामी, आयुष घिल्डियाल,रमन किमोठी, आदित्य रावत, गौरव मोहन सिंह नेगी, कुदंन बिष्ट आदि शामिल थे।