फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर में सुरक्षाबलों का बड़ी कामयाबी: AK-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद, तलाशी अभियान जारी

Mon, 29 Jun 2026 11:58 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला

सार

सोपोर के वारपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान के दौरान एके-47 राइफल, ग्रेनेड और अन्य हथियारों का जखीरा बरामद किया।
विज्ञापन
अभियान के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ जी यात्रा में खलल डालने की फिराक में बैठे आतंकियों की एक बड़ी और खतरनाक साजिश सुरक्षाबलों ने सोमवार को नाकाम कर दी। बारामुला जिले में सोपोर के वारपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपाए हथियार और गोला-बारूद खोज निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों को इलाके में संदिग्ध सामग्री और हथियारों के छिपाए जाने की सटीक खुफिया इनपुट मिले थे। इसके तुरंत बाद सोपोर पुलिस और सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

इसी दौरान एक ठिकाने से एके-47 राइफल और इसकी एक मैगजीन, 30 कारतूस, तीन हैंड ग्रेनेड और एक यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) थ्रोअर बरामद किया। अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले इतनी बड़ी तादाद में हथियारों की बरामदगी को सुरक्षा के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है।

देर रात तक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया
सूत्रों के मुताबिक हथियारों की बरामदगी के बाद सुरक्षाबलों ने वारपोरा और उसके आसपास के पूरे इलाके में घेराबंदी की है। देर रात तक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि कहीं और भी हथियार या संदिग्ध चीजें छिपाई गई हों तो समय रहते ढूंढा जा सके। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंद कर दिया गया है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें