फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग में कुंभ स्नान स्थगित करने से आक्रोश, पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ नगरी देवप्रयाग में आगामी मकर संक्रांति को प्रस्तावित महाकुंभ स्नान पर रोक लगाए जाने से आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व तीर्थ पुरोहितों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद भागीरथी पुल पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शुक्रवार को नरेंद्रनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों व तीर्थपुरोहितों ने सरकार के फैसले के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के फैसले को देवप्रयाग तीर्थ का अपमान बताया। उन्होंने बस अड्डे से नारेबाजी करते हुए नगर में जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने देवप्रयाग में महाकुंभ स्नान पर लगाई गयी रोक को तत्काल हटाए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष बिजल्वाण ने प्रदेश सरकार द्वारा देवप्रयाग में महाकुंभ स्नान पर रोक लगाए जाने को सनातन धर्म का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि 2016 में कांग्रेस सरकार ने देवप्रयाग की महत्ता को देखते हुए इसको कुंभ क्षेत्र घोषित किया था। उन्होंने कहा कि जब कोरोना काल में हरिद्वार में कुंभ स्नान हो सकता है, तो देवप्रयाग तीर्थ में क्यों नहीं हो सकता। इस मौके पर श्री बदरीश पंडा पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश प्रयागवाल , कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नंदन टोडरिया, नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक उपाध्यक्ष दीपक रतूडी, विनोद टोडरिया, माणिक लाल ध्यानी, जगदीश चंद्र आर्य, लव कुमार, लखपत सिंह, नीरज रावत, शुभम्, रवि प्रकाश, भानु, विनोद जोशी, विपुल सवासेरिया, राकेश, रमाकांत पंचभैया, नटवर लाल, भरत रावत, अनिरुद्ध कोटियाल, समीर पंचपुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें