फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा: HR नीति के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 22 Dec 2022 03:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कहा कि मानव संसाधन नीति के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा आदेश की कुछ धाराएं कर्मियों के हित में नहीं हैं, जिन्हें बदला जाना चाहिए।
विज्ञापन
Anganwadi workers protest Handwara - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के जिला कुपवाड़ा के हंदवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए हाल ही स्वीकृत की मानव संसाधन (एचआर) नीति का विरोध किया।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस) में कार्यरत महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कहा कि मानव संसाधन नीति के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा आदेश की कुछ धाराएं कर्मियों के हित में नहीं हैं, जिन्हें बदला जाना चाहिए।

एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कहा, 'हमें बताया जा रहा है कि साठ साल की उम्र पार कर चुकीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को घर बैठना चाहिए, यह कदम अनुचित है।' प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नई दिल्ली और लद्दाख में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 साल है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में यह 60 साल क्यों रखी गई है। यह उनके साथ अन्याय है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें