श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस स्टेट महिला विंग की अध्यक्ष और हब्बा कदल की विधायक शमीमा फिरदौस ने वीरवार को कलाशपोरा में आग पीड़ितों से मुलाकात की ताकि प्रभावित परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की जा सके और भीषण आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा सके।
अपनी यात्रा के दौरान शमीमा फिरदौस ने उन परिवारों से बातचीत की जिनके घर और सामान इस घटना में क्षतिग्रस्त हो गए थे। उन्होंने निवासियों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी त्रासदियां न केवल संपत्ति को नष्ट करती हैं बल्कि प्रभावित परिवारों, खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर डालती हैं। ब्यूरो