फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग मुठभेड़: कोकरनाग में फिर गोलाबारी, पैरा कमांडो भी मैदान में, उजैर खान समेत दो आतंकी निशाने पर

Thu, 14 Sep 2023 05:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अनंतनाग के कोकरनाग में गुरुवार को दूसरे दिन एक बार फिर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया है। बुधवार को यहां मुठभेड़ के दौरान सेना के एक कर्नल सहित तीन सुरक्षा बल के अधिकारी शहीद हो गए।
विज्ञापन
अनंतनाग में मुठभेड़ - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में गुरुवार को दूसरे दिन एक बार फिर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में छिपे आतंकियों के खात्मे के लिए पैरा कमांडो भी मैदान में उतारे गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके में उजैर खान समेत दो आतंकियों को घेरा गया है। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर गोलीबारी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

 
बुधवार को यहां मुठभेड़ के दौरान सेना के एक कर्नल सहित तीन सुरक्षा बल के अधिकारी शहीद हो गए। कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद तीनों ने वीरगति को प्राप्त किया।

कौन है आतंकी उजैर खान

बताया जा रहा है कि उजैर खान स्थानीय आतंकवादी है, जो कोकेरनाग के नागम गांव का रहने वाला है। वह जून 2022 में आतंकवाद संगठन में शामिल हो गया था। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- J&K: कुलगाम के आतंकियों के ग्रुप के ही कोकरनाग में होने का शक, इनमें पाकिस्तानी भी, सवा माह में छह बलिदान
विज्ञापन


अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने अनंतनाग के कोकरनाग के हलूरा गंडूल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी तो वहां पहले से छिपे हुए आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी के दौरान सेना के एक अधिकारी और एक पुलिस अधिकारी को गोली लग गई। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़ें- हुमायूं भट: भर आई हर आंखें... DSP को राजकीय सम्मान के साथ दी आखिरी विदाई, उपराज्यपाल ने भी दी श्रद्धांजलि    

ये भी पढ़ें- राजोरी मुठभेड़: शहीद रवि की दिसंबर में थी शादी, घर में चल रही थीं तैयारियां, अब हर आंख नम; अंतिम विदाई आज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें