फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान ने लद्दाखी बन लगाए ठुमके

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह/जम्मू। तलाक का एलान कर चुके बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान और किरण राव ने कारगिल में लद्दाखी परिधान पहनकर ग्रामीणों के साथ ठुमके लगाकर सभी का दिल जीत लिया। ठंडे मरुस्थल कहे जाने वाले लद्दाख के कारगिल में आमिर खान अपनी प्रोडक्शन टीम के साथ नई फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे थे। कारगिल के सरोखा ठंग वाखा गांव में शूटिंग पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों ने आमिर और टीम को फेयरवेल पार्टी दी। इस पार्टी में आमिर खान और किरण राव ने लद्दाखी परिधान कौस और सुलमा पहनकर गोंबा सुमशक डांस (लद्दाख का पारंपरिक नृत्य) किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही गांव में की गई शूटिंग के बाद एक वीडियो वायरल किया गया था। इसमें दावा किया गया कि आमिर खान व टीम ने शूटिंग के बाद शूटिंग स्थल को बिना साफ किए ही छोड़ दिया। इसके बाद आमिर खान प्रोडक्शन की ओर से सोशल मीडिया पर सफाई देकर कहा गया कि शूटिंग वाली साइट को गंदगी के साथ छोड़ने के आरोप सही नहीं हैं। टीम जब भी किसी स्थान पर शूटिंग करती है तो वहां से जाने से पूर्व उसे पूर्ववर्ती स्थिति में लाना सुनिश्चित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें