श्रीनगर। भाजपा ने वाल्मीकि समाज को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करने की मांग की है। सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ वर्ग के आयोग से मिली पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने कई अन्य वर्गों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पार्टी के महासचिव डॉ. डीके मन्याल, प्रवक्ता रणबीर सिंह पठानिया, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रशपाल वर्मा समेत अन्य नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जो व्यवस्थाएं हैं, उन्हें जम्मू-कश्मीर में भी अपनाया जाए। वाल्मीकि और वशिष्ठ समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के अलावा पहाड़ी बोलने वालों, पाडरी, पोगली बोलने वाली आबादी, गद्दी, सिप्पी समेत अन्य कई समुदायों को भाषा आधारित अल्पसंख्यक की संज्ञा दी जानी चाहिए।