फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: अनंतनाग में हाई-टेक सुरक्षा चक्र तैयार, 400 से अधिक सीसीटीवी और स्नाइपर्स तैनात; वॉचटावर लगाए

Sun, 14 Jun 2026 09:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर स्नाइपर्स तैनात किए गए हैं। अत्याधुनिक निगरानी प्रणालियों, फेशियल रिकग्निशन तकनीक और विशेष सुरक्षा इकाइयों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Amarnath Yatra, file - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हाई-टेक सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है। 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर स्नाइपर्स तैनात किए गए हैं। अत्याधुनिक निगरानी प्रणालियों, फेशियल रिकग्निशन तकनीक और विशेष सुरक्षा इकाइयों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


अनंतनाग के एसएसपी आमोद नागपुरे ने बताया कि यात्रा मार्ग पर अनंतनाग से पवित्र अमरनाथ गुफा तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की करीब 140 कंपनियां तैनात की गई हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष इकाइयां जैसे मारखोर, स्नो लेपर्ड, माउंटेन रेस्क्यू टीमें (एमआरटी), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और क्विक रिएक्शन टीमें (क्यूआरटी) भी संवेदनशील स्थानों पर तैनात की गई हैं।

पूरे जिले को 19 सुरक्षा जोनों में विभाजित कर निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है। असामाजिक और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तलाशी अभियान और संदिग्धों की निगरानी को तेज किया गया है। सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर पहाड़ी और वन क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन और सैनिटाइजेशन अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


28 एलिवेटेड बंकर और वॉचटावर स्थापित
एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने के लिए इस बार 28 एलिवेटेड बंकर और वॉचटावर स्थापित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में स्नाइपर्स की तैनाती भी की गई है। इस वर्ष की यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें