फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra : 26,000 से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, श्रद्धालुओं में दिख रहा भारी उत्साह

Sun, 06 Jul 2025 07:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पहले दो दिनों में 26,863 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचे। 
 
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन







श्री अमरनाथ जी यात्रा 2025 के तीसरे दिन भी बालटाल और नुनवन आधार शिविरों से बाबा बर्फानी के भक्तों का तीसरा जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर रवाना हुआ। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पहले दो दिनों में 26,863 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचे। 

घाटी में पड़ रही भीषण गर्मी भी भक्तों की आस्था और श्रद्धा को प्रभावित नहीं कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आधार शिविरों से सुबह करीब पांच बजे भक्तों का जत्था बम बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोष लगाते हुए पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए। 
विज्ञापन


करीब साढ़े सात हजार से अधिक यात्री तीसरे दिन गुफा की ओर रवाना हुए। नुनवन आधार शिविर से अपनी यात्रा शुरू करने वाले पुणे से आये पंकज ने कहा कि वह पिछले करीब नौ वर्षों से यात्रा पर आ रहे हैं लेकिन इस वर्ष मौसम पिछले कई वर्षों की तुलना में गर्म है। ब्यूरो 

दर्शन कर लौटे दिव्यांगजन बोले-हम बेसहारों का भोले ही सहारा
बालटाल (गांदरबल)। बाबा बर्फानी का दर्शन कर लौटे दिव्यांग श्रद्धालुओं ने बताया कि हम बेसहारों का भोले ही सहारा हैं। दिव्यांग भक्तों के अनुसार हम यह प्रार्थना करते हैं कि भोले का बुलावा ऐसे ही आता रहे और हम उनके साक्षात दर्शन करते रहे। 
विज्ञापन


बिहार से आए उमेश दास से अमर उजाला के साथ बात करते हुए कहा कि वह हर साल पैदल यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा का बुलावा आता है और हम भी प्रति सच्ची आस्था और श्रद्धा के साथ चले आते हैं और उनके आशीर्वाद से सफल दर्शन कर लौटते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें