तीर्थयात्रा का शांतिपूर्ण संचालन करना सबकी जिम्मेदारी
एलजी ने कहा, यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन से एक मजबूत संदेश जाएगा कि जम्मू कश्मीर के लोग एकजुट हैं। आध्यात्मिक नेता, नागरिक समाज के सदस्य, जनप्रतिनिधि, व्यापार और व्यवसाय बिरादरी जम्मू-कश्मीर परिवार के सम्मानित सदस्य हैं और इस हजारों साल पुरानी आध्यात्मिक परंपरा को पूरी श्रद्धा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।
इस वर्ष भी सामाजिक सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखना और पवित्र तीर्थयात्रा का शांतिपूर्ण व सफल संचालन सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है। एलजी ने तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने और यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, प्रशासन, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षा बलों और अन्य हितधारकों द्वारा की गई प्रमुख पहलों पर भी प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, विशेष महानिदेशक (समन्वय) पीएचक्यू एसजेएम गिलानी, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सीईओ डॉ. मंदीप के भंडारी, डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर विजय बिधूड़ी, प्रशासनिक सचिव, पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।